मैक्सिको में 22 लोगों की हत्या - Zee News हिंदी

मैक्सिको में 22 लोगों की हत्या

तिजुआना (मैक्सिको) : मैक्सिको में शनिवार की रात 22 लोगों की हत्या कर दी गई। संदेह जताया जा रहा है कि यह हत्या मादक पदार्थों से संबंधित अपराधों के चलते की गई है।

 

अधिकारियों ने बताया कि अमेरिकी शहर सैनडियागो के समीप तिजुआना में एक पार्टी में तीन बंदूकधारियों ने गोलीबारी की जिससे पांच लोगों की मौत हो गई।

 

इस बीच, चिहुआहुआ राज्य में एक जेल में चार कैदी मारे गए। एक अन्य स्थान पर आठ लोगों को मार डाला गया। टोरेन शहर में बंदूकधारियों ने पांच लोगों को मौत के घाट उतार दिया।

 

मीडिया की खबरों के अनुसार, बीते पांच साल में मैक्सिको में मादक द्रव्यों से जुड़ी हिंसा में वृद्धि हुई है और 50,000 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं। सेना ने संगठित अपराध के खिलाफ अभियान भी चलाया है। (एजेंसी)

First Published: Monday, January 30, 2012, 09:06

comments powered by Disqus