'म्यामांर के उपचुनाव स्वतंत्र एवं निष्पक्ष' - Zee News हिंदी

'म्यामांर के उपचुनाव स्वतंत्र एवं निष्पक्ष'

 

नोमपेन्ह : कंबोडिया के पर्यवेक्षकों ने सप्ताहांत को म्यांमार में हुए उपचुनाव को सोमवार को स्वतंत्र एवं निष्पक्ष बताया। इसी बीच विपक्षी नेता आंग सान सू ची ने इसे देश में नये युग की शुरूआत बताकर इसकी सराहना की।
दक्षिण पूर्व एशियाई राष्ट्र संघ (आसियान) के अध्यक्ष कंबोडिया के पर्यवेक्षक मिशन ने यह निष्कर्ष निकाला कि कल मतदान निष्पक्ष, स्वतंत्र और पारदर्शी तरीके से हुआ।

 

उसने अंतरराष्ट्रीय बिरादरी से म्यामांर पर लगाए गए प्रतिबंधें को हटाने पर भी विचार करने आह्वान किया। वहां के सैन्य शासन के लंबे मानवाधिकार उल्लंघन रिकार्ड को लेकर ये प्रतिबंध लगाए गए थे।

 

मिशन ने यहां जारी एक बयान में कहा, पूरा माहौल शांतिपूर्ण और अहिंसक था। अनियमितता एवं जोर जबर्दस्ती की शिकायत के बावजूद इस प्रतिनिधिमंडल को ऐसी कोई घटना नजर नहीं आयी जो उपचुनाव की प्रक्रिया या उसके नतीजे केा प्रभावित कर पाए। विपक्षी नेता और लोकतंत्र समर्थक आंग सान सू ची पहली बार संसद के लिए चुनी गयी हैं। (एजेंसी)

First Published: Monday, April 2, 2012, 18:56

comments powered by Disqus