Last Updated: Thursday, December 8, 2011, 10:54
वॉशिंगटन : साल भर में ही भारत अमेरिका से हथियार खरीदने वाला तीसरा सबसे बड़ा देश बन गया है। बीते साल में उसने अमेरिका से 4.5 अरब डॉलर मूल्य के हथियार खरीदने के अनुबंध किए।
अमेरिका के रक्षा विभा पेंटागन की रिपोर्ट के अनुसार अगर अमेरिकी कंपनियों को भारत से लड़ाकू विमान खरीदने का सौदा भी मिल जाता तो वह उसका सबसे बड़ा हथियार खरीदार होता। अमेरिकी कंपनियां भारतीय वायुसेना को 10 अरब डॉलर में 126 विमान बेचने का सौदा हासिल नहीं कर पाई थीं।
इसके अनुसार भारत को अमेरिका की विदेशी सैन्य बिक्री (एफएमएस) के जरिये सबसे अधिक अमेरिकी हथियार खरीदने वाले देशों की सूची में तीसरे स्थान पर रखा गया है।
सितंबर, 2011 को समाप्त वित्त वर्ष में अमेरिका से सबसे अधिक हथियार खरीदने वालों में अफगान सिक्युरिटी फोर्सेस (5.4 अरब डॉलर) पहले तथा अमेरिका में ताइपे इकनामिक एंड कल्चरल रिप्रजेंटेटिव आफिस ( 4.9 अरब डॉलर) दूसरे स्थान पर है।
इस सूची में ऑस्ट्रेलिया चौथे, सउदी अरब पांचवें, इराक छठे, यूएई सातवें, इस्राइल आठवें, जापान नौवें व स्वीडन दसवें स्थान पर है।
(एजेंसी)
First Published: Thursday, December 8, 2011, 20:24