Last Updated: Tuesday, January 31, 2012, 11:29
वाशिंगटन : अमेरिका के एक अंतरिक्ष शिक्षा कार्यक्रम के लिए पहले अंतररष्ट्रीय शिक्षक के रूप में भारतीय अध्यापिका वंदना सूर्यवंशी की नियुक्ति हुई है। यह जानकारी यहां एक प्रेस विज्ञप्ति में दी गई।
पुणे के विद्या वेली स्कूल में पढ़ाने वाली वंदना 20 साल से जीव विज्ञान, पृथ्वी विज्ञान और सामान्य विज्ञान पढ़ाती रही हैं। वह 19 अन्य दक्ष अमेरिकी शिक्षकों के साथ पढ़ाएंगी जिनका चयन स्पेस फाउंडेशन ने किया है। यह पहली बार है जब 10 वर्ष पुराने स्पेस फांउडेशन की इस प्रतिष्ठित फेलोशिप के लिए एक अंतरराष्ट्रीय शिक्षक की नियुक्ति हुई है।
(एजेंसी)
First Published: Tuesday, January 31, 2012, 16:59