राजपक्षे ने किया मंत्रिमंडल में फेरबदल, नई नियुक्ति

राजपक्षे ने किया मंत्रिमंडल में फेरबदल, नई नियुक्ति

राजपक्षे ने किया मंत्रिमंडल में फेरबदल, नई नियुक्तिकोलम्बो : श्रीलंका के राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे ने सोमवार को अपने मंत्रिमंडल में फेरबदल किया और 10 नए मंत्रियों की नियुक्ति की।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, राष्ट्रपति कार्यालय के प्रवक्ता मोहन समरनायके ने कहा कि फेरबदल में छह नए उपमंत्रियों की भी नियुक्ति की गई है। इस फेरबदल में विद्युत एवं ऊर्जा मंत्रालय तथा पेट्रोलियम संसाधन मंत्रालय में हुए फेरबदल प्रमुख रूप से शामिल हैं।

पवित्रा वन्नियाराच्ची को नया विद्युत एवं ऊर्जा मंत्री नियुक्त किया गया, जबकि इस विभाग को देख रही चाम्पिका राणावके को प्रौद्योगिकी एवं अनुसंधान मंत्री बनाया गया है।

पूर्व पेट्रोलियम संसाधन मंत्री सुशील प्रेमजयंता को पर्यावरण मंत्री तथा अनुरा प्रियदर्शने यापा को नया पेट्रोलियम संसाधन मंत्री बनाया गया है।

लक्ष्मण सेनिविरत्ने को चीनी उद्योग मंत्री, जयरत्नी हेरथ को वनस्पति उद्यान एवं सार्वजनिक उद्यम मंत्री, लक्ष्मण यापा अबेवर्देना को निवेश सम्वर्धन मंत्री, दुमिंदा दिशानायके को शिक्षा सेवा मंत्री, बसीर सेगु दौद को उत्पादकता सम्वर्धन मंत्री और विजित विहेयामुनी सोयजा को वन्यजीव संरक्षण मंत्री नियुक्त किया गया है। (एजेंसी)

First Published: Monday, January 28, 2013, 16:38

comments powered by Disqus