रिटायर्ड जनरल के हत्यारे को 50 साल कैद

रिटायर्ड जनरल के हत्यारे को 50 साल कैद

मेक्सिको सिटी : मेक्सिको की एक अदालत ने एक व्यक्ति को एक सेवानिवृत्त जनरल की हत्या के जुर्म में 50 साल जेल की सजा सुनाई है। 20 अप्रैल, 2012 को जनरल मारियो अर्टुरो एकोस्टा केपारो की हत्या कर दी गई थी। न्यायिक अधिकारियों ने यह जानकारी दी। जोनाथन जेवियर अरचेगा जराजुआ को फेडरल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के न्यायाधीश जैकबो सेडेओ ने लंबी कैद की सजा सुनाई।

एक व्यक्ति ने अरचेगा (22) को सेवानिवृत्त जनरल पर एक के बाद एक तीन गोलियां चलाते हुए देखा था। चश्मदीद गवाह ने अदालत में उसे पहचान लिया। मेक्सिको सिटी के पश्चिमी इलाके में एक गैराज पर एकोस्टा को गोली मारी गई थी। (एजेंसी)

First Published: Wednesday, January 30, 2013, 15:32

comments powered by Disqus