रूसी राष्ट्रपति पुतिन के सामने नग्न हुईं युवतियां

रूसी राष्ट्रपति पुतिन के सामने नग्न हुईं युवतियां

बर्लिन : जर्मनी के दौरे पर हनोवर पहुंचे रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन को उस समय अजीब स्थिति का सामना करना पड़ा जब कुछ महिलाएं न्यूड होकर उनसे सामने आ गई और जोर-जोर से अश्लील नारे लगाने लगी। न्यूड प्रदर्शनकारी को देख पुतिन एक बार तो हैरत में पड़ गए। हालांकि बाद में पुतिन ने कहा कि जैसा कि उनका एक्शन था, मुझे पसंद आया। आपको इन लड़कियों का एहसानमंद होना चाहिए। ये ट्रेड फेयर को और लोकप्रिय बनाने में आपकी मदद कर रही हैं।

विरोध प्रदर्शन के कारण पुतिन को ट्रेड फेयर का दौरा रद्द करना पड़ा। पुतिन ने कहा कि

राजनीतिक प्रदर्शन कपड़े पहनकर ज्यादा अच्छे होते हैं। आपको किसी और जगह न्यूड होना चाहिए। जैसा कि आमतौर पर न्यूडिस्ट के बीच होता है।

पुतिन हनोवर में जर्मन चांसलर एंजेला मार्केल के साथ एक औद्योगिक मेले में गए थे। पुतिन और एंजेला जब वॉक्सवेगन की कार देख रहे थे तभी एक युवती उनके सामने आई और अपनी टीशर्ट उतार दी। यूक्रेन के फेमेन ग्रुप से जुड़ी ये प्रदर्शनकारी ने `पुतिन तानाशाह` जैसे नारे लगाए।

इसके कुछ देर बाद ही गार्ड ने उसे हिरासत में ले लिया। महिला की पीठ पर अश्लील नारे लिखे हुए थे। जानकारी के मुताबिक प्रदर्शन गे लेस्बियन के अधिकारों के लिए किया गया था। फेमेन वही ग्रुप है जिसने 4 अप्रैल को ट्यूनीशिया की अमीना को बचाने के लिए दुनिया भर में टॉपलेस जिहाद का ऐलान किया था। (एजेंसी)

First Published: Tuesday, April 9, 2013, 13:33

comments powered by Disqus