रूस ने कहा, ईरान वार्ता ‘रचनात्मक’

रूस ने कहा, ईरान वार्ता ‘रचनात्मक’

मास्को : ईरान के परमाणु मामले पर हुई बातचीत में तमाम मतभेदों के बावजूद रूस ने आज वार्ता को ‘रचनात्मक’ बताया। इस वार्ता में शामिल सभी पक्ष आगे की बातचीत के लिए अगले महीने मास्को में मिलने वाले हैं।

रूस के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि तमाम मतभेदों के बावजूद बातचीत रचनात्मक और व्यवसाय के लिए अच्छे माहौल में हुआ। बगदाद में कल समाप्त हुई वार्ता के दौरान ईरान और वैश्विक शक्तियां यूरेनियम संवर्धन कार्यक्रम पर अपने मतभेदों को समाप्त करने में असफल रहीं।

सभी पक्षों ने इस मुद्दे पर आगे की वार्ता के लिए 18-19 जून को मास्को में मिलने पर राजी हो गए हैं। यूरोपीय संघ एक जुलाई से ईरान से तेल व्यापार पर प्रतिबंध लगाने वाला है। इस बीच, यरूशलम से मिली एक रिपोर्ट के अनुसार ईरान के परमाणु मुद्दे पर बातचीत में शामिल हुए अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल की प्रमुख वेंडी शरमान आज इजरायल पहुंची जहां वह वार्ता के बारे में अधिकारियों को बताएंगी। (एजेंसी)

First Published: Friday, May 25, 2012, 18:48

comments powered by Disqus