Last Updated: Saturday, August 25, 2012, 14:04
मास्को : रूस के यूराल में दिवंगत राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन के एक स्मारक पर तोड़फोड़ की गई है। इसकी जानकारी समचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती ने शुक्रवार को पुलिस के हवाले से दी।
येल्तसिन के गृहशहर येकितेरिनबर्ग में उनकी 80वीं जयंती के अवसर पर गत फरवरी में उनकी 10 मीटर ऊंची संगमरमर की प्रतिमा का अनावरण किया गया था। शुक्रवार को बरामद की गई इस क्षत-विक्षत प्रतिमा पर अंकित उनके नाम पर नीला रंग पोत दिया गया है।
येल्तसिन ने सोवियत संघ के विघटन में अहम भूमिका निभाई थी और रूस के प्रथम राष्ट्रपति बने थे। 2007 में हृदय की गति रूक जाने से उनका निधन हो गया था। प्रतिमा को तोड़ने वाले संदिग्ध के दोषी पाए जाने पर तीन महीने की सजा हो सकती है। हालांकि कम्युनिस्ट पार्टी का कहना है कि वह संदिग्धों के अधिकार की रक्षा के लिए उनके वकील का खर्चा उठाएगी। (एजेंसी)
First Published: Saturday, August 25, 2012, 14:04