Last Updated: Thursday, July 11, 2013, 14:25

संयुक्त राष्ट्र : संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने म्यामांर को चेतावनी दी है कि यदि वह एक विश्वसनीय देश के रूप में देखा जाना चाहता है तो उसे देश के पश्चिमी हिस्से में रह रहे अल्पसंख्यक मुसलमानों पर बौद्धों के हमले रोकना होगा।
उल्लेखनीय है कि गत वर्ष बौद्ध देश म्यामां में अल्पसंख्यक रोहिंग्या मुसलमानों के खिलाफ गुटीय हिंसा में बड़ी संख्या में लोग मारे गए थे और करीब एक लाख 40 हजार लोग बेघर हो गए थे। कुछ लोगों का मानना है कि यह म्यामां के राजनीतिक सुधारों के लिये खतरा है क्योंकि इससे सुरक्षा बल फिर से नियंत्रण स्थापित करने के लिए प्रेरित हो सकते हैं।
विश्व संस्था के महासचिव बान की मून ने कल कहा कि म्यामांर के अधिकारियों के लिये यह जरूरी है कि वह मुस्लिम..रोहिंग्या की नागरिकता की मांग सहित अल्पसंख्यक समुदायों की वैधानिक शिकायतों को दूर करने के लिये आवश्यक कदम उठाएं। उन्होंने कहा कि ऐसा करने में असफल रहने पर सुधार प्रक्रिया कमजोर होगी और नकारात्मक क्षेत्रीय दुष्परिणाम मिलेंगे। (एजेंसी)
First Published: Thursday, July 11, 2013, 14:25