Last Updated: Wednesday, September 11, 2013, 23:08
काबुल/नई दिल्ली : भारतीय लेखिका सुष्मिता बनर्जी की हत्या में संलिप्त होने के संदेह में आज चार और लोगों को गिरफ्तार किया गया। इस प्रकार गिरफ्तार लोगों की कुल संख्या छह हो गई। सूत्रों ने कहा कि चार लोग नवाब, रूजी खान, मोहम्मद रहीम और मीर हमजा से पूछताछ गई है।
अफगान पुलिस ने कल कहा था कि उन्होंने सुष्मिता की हत्या के मामले मे हक्कानी नेटवर्क के दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया। उन्होंने कहा कि सोमवार रात पक्तिका प्रांत की राजधानी में शरन में गिरफ्तार किये गये दो लोगों ने हत्या की बात कबूल की है।
सुष्मिता की हत्या की निंदा करने के लिए आज डेढ से ढाई बजे तक काबुल विश्वविद्यालय के सामने प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन में सौ से अधिक लोगों ने भाग लिया जिसमें महिलाओं की अच्छी खासी संख्या थी। उन्होंने महिलाओं को सम्मान दिये जाने की मांग की। (एजेंसी)
First Published: Wednesday, September 11, 2013, 23:08