लैंगिक भेदभाव से गरीबी दूर करने में बाधा: मून

लैंगिक भेदभाव से गरीबी दूर करने में बाधा: मून

लैंगिक भेदभाव से गरीबी दूर करने में बाधा: मून
सोल : संयुक्त राष्ट्र महासचिव बॉन की मून ने सोमवार को कहा कि महिलाओं के खिलाफ भेदभाव ने दुनिया से गरीबी दूर करने में हो रही प्रगति को नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि इसके चलते एशिया प्रशांत क्षेत्र की अर्थव्यवस्थाओं पर सालाना अरबों डॉलर का बोझ पड़ा है।

बान ने अपने देश दक्षिण कोरिया में आयोजित युवा महिला नेताओं के एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में कहा कि लिंग भेद ने प्रगति को रोक दिया है। लैंगिक समता से बड़ी कामयाबी हासिल करना संभव है। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं के प्रतिनिधित्व की कमी, महिलाओं के सशक्तिकरण की कमी के चलते महिला का अधिकार प्रभावित हुआ है।

उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के एक हालिया अध्ययन में यह बताया गया है कि महिलाओं की अर्थव्यवस्था में सीमित मात्रा में भागीदारी के चलते एशिया-प्रशांत क्षेत्र को एक साल में करीब 90 अरब डॉलर की उत्पादकता का नुकसान हुआ है। संरा प्रमुख ने कहा कि सहस्राब्दि विकास लक्ष्य को 2015 तक हासिल करने के लिए महिलाओं की मदद करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि दुनिया में करीब 52 करोड़ महिलाएं पढ़ना लिखना नहीं जानतीं। (एजेंसी)

First Published: Monday, August 13, 2012, 20:12

comments powered by Disqus