विटामिन से बढ़ती है बुजुर्गों में वीर्य की गुणवत्ता

विटामिन से बढ़ती है बुजुर्गों में वीर्य की गुणवत्ता

वाशिंगटन : सूक्ष्म पोषक तत्वों मसलन विटामिन सी, ई और जस्ता से बुजुर्ग पुरुषों में वीर्य की गुणवत्ता को सुधारा जा सकता है।

अमेरिकी ऊर्जा विभाग के लॉरेंस बरकेले राष्ट्रीय प्रयोगशाला के वैज्ञानिकों की अगुवाई में किए गए अध्ययन में सूक्ष्म पोषक तत्वों से नौजवानों के वीर्य डीएनए में सुधार नहीं हुआ।

यह अध्ययन 22 से 80 साल की उम्र के लोगों पर किया गया। अध्ययन में पाया गया कि 44 साल की उम्र से अधिक के लोग जो विटामिन सी का सबसे अधिक सेवन करते हैं, उनका वीर्य डीएनए और लोगों की तुलना में कम क्षतिग्रस्त होता है।

वैज्ञानिक एंडी विरोबेक ने कहा, इससे पता चलता है कि विटामिन सी, ई और जस्ते का सेवन करने से बुजुर्ग लोगों को मदद मिलती है। (एजेंसी)


First Published: Monday, August 27, 2012, 22:46

comments powered by Disqus