विवादास्पद एनआरआई को अब नहीं मिलेगा शाही निमंत्रण

विवादास्पद एनआरआई को अब नहीं मिलेगा शाही निमंत्रण

लंदन : महारानी एलिजाबेथ की हीरक जयंती के अवसर पर आयोजित समारोह में शामिल हुए यौन उत्पीड़न के दोषी प्रवासी भारतीय के मामले में अपने सुरक्षाकर्मियों से नाराज प्रिंस चार्ल्स ने भविष्य में उसे शाही निमंत्रण भेजे जाने पर रोक लगा दी है।

प्रिंस चार्ल्स अपने सुरक्षा कर्मियों से इस बात को लेकर बहुत नाराज हैं कि उन्हें वक्त पर प्रवासी भारतीय के बारे में जानकारी क्यों नहीं दी गई।

‘डेली मिरर’ ने राजमहल के सूत्रों के हवाले से लिखा है कि प्रिंस चार्ल्स के निमंत्रण पर टेम्स नदी में आयोजित महारानी एलिजाबेथ की हीरक जयंती समारोह में शामिल हुए हरबीन्दर सिंह राणा को भविष्य में कोई शाही निमंत्रण नहीं दिया जाएगा ।

सूत्रों ने बताया कि प्रिंस चार्ल्स जानना चाहते हैं कि राणा उनका इतना करीबी कैसे बन गया।
राणा को 1980 के दशक में खुद को डॉक्टर बता कर एक महिला के आंतरिक अंगों का परीक्षण करने के दोष में जेल की सजा हुई थी।

सूत्रों ने बताया कि प्रिंस बहुत नाराज हैं और वह जानना चाहते हैं कि उन्हें यह जानकारी क्यों नहीं दी गई। (एजेंसी)

First Published: Friday, June 8, 2012, 22:55

comments powered by Disqus