`विवादित जल क्षेत्र में दाखिल हुए चीनी पोत`

`विवादित जल क्षेत्र में दाखिल हुए चीनी पोत`

`विवादित जल क्षेत्र में दाखिल हुए चीनी पोत`टोक्यो: चीनी सरकार के तीन पोत जापान के नियंत्रण वाले द्वीपों के जल क्षेत्र में सोमवार को प्रवेश कर गए हैं। जापान के तटरक्षकों ने यह जानकारी दी है और उधर इस मुद्दे को लेकर दोनों देशों के बीच विवाद शांत होता नजर नहीं आ रहा है।

जापानी तटरक्षकों ने बताया कि नौवहन निगरानी पोतों को शेनकाकू द्वीप तट से दूर 12 नॉटिकल मील पर देखा गया। इस द्वीप समूह को चीन दियाओयस नाम से बुलाता है। ये पोत स्थानीय समयानुसार सुबह नौ बजे देखे गए।

दोनों पक्षों के बीच इस द्वीप समूह के स्वामित्व को लेकर गतिरोध है और पोतों का जलक्षेत्र में प्रवेश इस विवाद में ताजा घटनाक्रम है। सामरिक रूप से महत्वपूर्ण और संसाधनों से भरपूर द्वीप समूह पर दोनों देश अपना कब्जा होने का दावा करते हैं। (एजेंसी)

First Published: Monday, May 13, 2013, 16:47

comments powered by Disqus