Last Updated: Sunday, November 4, 2012, 17:51

टोक्यो : चीन के चार जहाज रविवार को पूर्वी चीन सागर में जापान के नियंत्रण वाले द्वीपों के क्षेत्रीय जल में प्रवेश कर गए। जापान तट रक्षक ने यह दावा किया है।
समुद्री क्षेत्र निगरानी जहाज उओत्सुरीजीमा के पास 12 समुद्री मील जोन में प्रवेश कर गए हैं। यह विवादित द्वीप श्रृंखला में मुख्य द्वीप है। इसे जापान में सेनकाकू और चीन में दियाउ के नाम से जाना जाता है।
टोक्यो स्थित विदेश मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि जापान के उप विदेश मंत्री चिकाओ कवाई ने फोन पर चीन के राजदूत चेंग योंगहुआ के समक्ष इस कदम का सख्त विरोध दर्ज कराया है।
बयान के मुताबिक कवाई ने बताया कि भड़काउ कदम को दोहराए जाने से हालात शांत करके के लिए दोनों देशों के बीच संवाद में खलल पड़ेगा।
जापान ने कहा है कि पिछले दो महीने से यह उसकी सरकार के नियंत्रण में है जब टोक्यो ने इनमें से कुछ द्वीपों को राष्ट्रीयकृत कर दिया था। (एजेंसी)
First Published: Sunday, November 4, 2012, 17:51