Last Updated: Wednesday, September 5, 2012, 16:02
टोक्यो : जापान और चीन के बीच तनाव की पृष्ठभूमि में टोक्यो ने पूर्वी चीन सागर में विवादित द्वीप समूह को खरीदने के लिए कदम बढ़ाया है, जिस पर बीजिंग की ओर से प्रतिक्रिया की आशंका है। जापान की सरकार ने तीन द्वीपों को खरीदने के लिए उनके मालिकों को 2.6 करोड़ डॉलर देने पर सहमति जताई है। इस द्वीप समूह को जापान सेंकाउ कहता है, जबकि चीन इस पर अपना दावा करते हुए इसे दियावयू करार देता है।
समाचार एजेंसी क्योदो के अनुसार जापानी सरकारी अधिकारियों ने कहा कि सरकार ने कुरिहारा परिवार के साथ समझौता किया है। इस परिवार का इन द्वीपों पर स्वामित्व है। क्योदो का कहना है कि इन द्वीपों पर जापान वर्षों से शासन कर रहा है, लेकिन चीन इसपर अपना दावा करता है। इस नए घटनाक्रम पर चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि इस संदर्भ में जरूरी कदम उठाए जाएंगे। (एजेंसी)
First Published: Wednesday, September 5, 2012, 16:02