Last Updated: Tuesday, September 17, 2013, 22:39
लंदन : गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने 10 फुट की विशालकाय बिल्ली लाइजर को दुनिया की सबसे बड़ी बिल्ली का दर्जा दिया है। यह बिल्ली शेर और बाघिन की संकर नस्ल है। इस बिल्ली का वजन 418 किलोग्राम है और यह दक्षिण कैरोलीना में मायरटल बीच सफारी वन्यजीव सुरक्षित क्षेत्र में रहती है।
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्डस की जनसंपर्क अधिकारी सारा विलकॉक्स ने कहा, हमें पता चला कि सबसे बड़ी जीवित बिल्ली लाइजर है। हमने पहले लाइजर का आकलन नहीं किया था। हम अन्य लाइजरों से अवगत हैं। इस बिल्ली की लंबाई 131 इंच की है। लाइजर जंगलों में नहीं पायी जाती और औसत पालतू बिल्ली की तुलना में इसका वजन 100 गुणा अधिक होता है। अपने माता-पिता की तुलना में इसका आकार दोगुणा तक हो सकता है। (एजेंसी)
First Published: Tuesday, September 17, 2013, 22:39