वेश्यावृत्ति गिरोह का भंडाफोड़, 24 गिरफ्तार

वेश्यावृत्ति गिरोह का भंडाफोड़, 24 गिरफ्तार

काठमांडो : वेश्यावृत्ति के खिलाफ अभियान चलाते हुए नेपाल पुलिस ने आधे दर्जन होटलों पर छापा मारकर 24 लोगों को गिरफ्तार किया।

काठमांडो मेट्रोपोलिटन पुलिस सर्किल के मुताबिक स्थानीय लोगों द्वारा अवैध यौन गतिविधियों की शिकायत मिलने पर इन स्थानों पर यह कार्रवाई की गयी।

छह होटल प्रबंधकों और अवैध गतिविधियों में शामिल 18 अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्हें काठमांडो के बागबाजार इलाके में स्थित होटलों से पकड़ा गया। (एजेंसी)

First Published: Tuesday, July 24, 2012, 23:13

comments powered by Disqus