Last Updated: Friday, March 15, 2013, 13:38

लास एंजिल्स: अमेरिका की प्रथम महिला मिशेल ओबामा वोग पत्रिका के अप्रैल के अंक में इसके मुखपृष्ठ पर दिखेंगी। समाचार एजेंसी ईएफई के मुताबिक, 49 वर्षीया मिशेल इससे पहले मार्च 2009 में भी इसके मुखपृष्ठ पर नजर आ चुकी हैं।
मिशेल की फोटो एनी लीबोविट्ज ने ली है लेकिन अभी इसका खुलासा नहीं किया गया है कि फोटो शूट के लिए उन्होंने अपनी पोशाक पहनी थी या उनके लिए कोई और पोशाक उपलब्ध कराई गई थी। वोग द्वारा पहली बार अमेरिकी राष्ट्रपति हर्बर्ट हूवर की पत्नी लोउ हूवर के बारे में खबरें प्रकाशित की गई थीं।
हालांकि, फैशन पत्रिका के मुखपृष्ठ पर पहली बार प्रथम महिला के रूप में हिलेरी क्लिंटन की तस्वीर छापी गई है। वोग की प्रधान संपादक अन्ना विटॉवर ने बराक ओबामा के चुनाव अभियान के लिए बड़ी राशि दान की है। (एजेंसी)
First Published: Friday, March 15, 2013, 13:38