व्हाइट हाउस पर साइबर हमला, पर विफल

व्हाइट हाउस पर साइबर हमला, पर विफल

वाशिंगटन : व्हाइट हाउस का कहना है कि उसकी कंप्यूटर प्रणाली को हैक करने का प्रयास करने के लिये साइबर हमला किया गया जिसे अधिकारियों ने विफल कर दिया। व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने कहा कि साइबर हमले में उनके एक नेटवर्क को निशाना बनाया गया। उन्होंने बताया कि हमले को पहचान लिया गया और प्रभावित नेटवर्क को प्रणाली से अलग कर दिया गया ताकि इसका प्रभाव न फैले।

अधिकारी ने बताया कि इस बात का कोई संकेत नहीं मिला कि कुछ डाटा खोया हो। उन्होंने बताया कि यह हमले सिर्फ कभी कभी नहीं होते। पिछले साल गूगल ने चीन के हैकर पर आरोप लगाया था कि उन्होंने अमेरिका के शीर्ष सरकारी अधिकारी और सैन्य अधिकारियों के जी मेल अकाउंट हैक करने का प्रयास किया था। हालांकि व्हाइट हाउस ने यह स्पष्ट नहीं किया कि इस बार हुये साइबर हमलों के तार चीन से जुड़े हैं। (एजेंसी)

First Published: Monday, October 1, 2012, 23:33

comments powered by Disqus