शिकागो में आतंकी साजिश का पर्दाफाश - Zee News हिंदी

शिकागो में आतंकी साजिश का पर्दाफाश

वॉशिंगटन : शिकागो पुलिस ने नाटो शिखर सम्मेलन के दौरान शहर में आतंकवादी हमले का कथित रूप से षड्यंत्र रचने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। शिखर सम्मेलन की शुरुआत आज हुई।

 

अधिकारियों ने कहा कि तीनों व्यक्ति शिकागो में ओबामा के प्रचार मुख्यालय, शिकागो के मेयर राम इमैन्युएल के घर और थानों पर हमले की योजना बना रहे थे। तीनों व्यक्ति फ्लोरिडा के ब्रायन चर्च (22), न्यू हैंपशायर के जारेद चेस और मेसाचुसेट्स के ब्रेंट बेटरली (24) को कल अदालत के समक्ष पेश किया गया।

 

इलिनोइस के एक न्यायाधीश ने प्रत्येक संदिग्ध को 15 लाख डॉलर के मुचलके पर जमानत पर रिहा कर दिया। तीनों पर आतंकवाद के लिए साजो सामान मुहैया कराने, आतंकवाद का षड्यंत्र करने और विस्फोटक सामग्री रखने का आरोप है। (एजेंसी)

First Published: Sunday, May 20, 2012, 14:03

comments powered by Disqus