श्रीलंका में तोड़ी गई गांधी की प्रतिमा - Zee News हिंदी

श्रीलंका में तोड़ी गई गांधी की प्रतिमा

कोलम्बो : श्रीलंका में एक घटना में कई महान व्यक्तियों की प्रतिमाओं को नष्ट कर दिया गया जिसमें महात्मा गांधी की भी प्रतिमा शामिल है। श्रीलंका सरकार ने इस मामले की जांच का आदेश दिया है। श्रीलंका विदेश मंत्रालय के एक बयान के मुताबिक, 'मंत्रालय के संज्ञान में यह लाया गया है कि पूर्वी श्रीलंका के बट्टीकलोवा शहर में कई महत्वपूर्ण प्रतिमाओं के साथ तोड़-फोड़ की गई है।'

 

बयान में कहा गया कि पुलिस महानिरीक्षक को इस मामले की जांच सौंपी गई है और निर्देश दिया गया है कि इस बात का पता लगाया जाए कि इस कृत्य के पीछे कौन लोग थे और उनका उद्देश्य क्या था। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हमलावरों ने गांधी की प्रतिमा के साथ ही स्काउट अभियान के संस्थापक ब्रिटेन के बेडेन पावेल की प्रतिमा को नुकसानपहुंचाया। इसके अलावा देश के दो प्रमुख व्यक्तियों की प्रतिमा को भी नुकसान पहुंचाया गया। (एजेंसी)

First Published: Saturday, April 7, 2012, 23:31

comments powered by Disqus