Last Updated: Wednesday, December 19, 2012, 21:32
कोलंबो : श्रीलंका में दो दिन की भारी वर्षा के बाद आई अचानक बाढ़ और भूस्खलन में कम से कम 20 लोगों की मृत्यु हो गई है और 14 अन्य लापता हैं। आपदा प्रबंधन केंद्र के उप निदेशक लाल शरत कुमार ने कहा कि नौ प्रांतों से एक लाख 80 हजार से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं और करीब 12 हजार लोगों को 67 राहत शिविरों में रखा गया है।
सिंचाई विभाग ने कहा कि प्रांत के 71 जलाशयों में से 37 पूरी तरह भर गए हैं। मौसम विभाग ने वर्षा और भूस्खलन की चेतावनी अगले 48 घंटे के लिए बढ़ा दी है। बचाव एवं राहत अभियानों में सहायता के लिए स्थानीय अधिकारियों को तैनात किया गया है। (एजेंसी)
First Published: Wednesday, December 19, 2012, 21:32