Last Updated: Monday, November 19, 2012, 22:40
नोम पेन्ह : पूर्वी एशियाई देश मंगलवार को वृहद् क्षेत्रीय आर्थिक भागीदारी वाले महत्वकांक्षीय समझौते पर बातचीत शुरू करेंगे। यह एक बड़ा व्यापारिक समझौता होगा जिसमें भारत सहित क्षेत्र के 16 देश शामिल होंगे। यह दुनिया का सबसे बड़ा व्यापारिक समूह होगा।
क्षेत्र के देशों के बीच आपसी मेलजोल को बढ़ावा देने के लिए भारत इस प्रमुख आर्थिक गुट के साथ जुड़ेगा।
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने सोमवार को यहां भारत-आसियान शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा,‘कल, हम सातवें पूर्वी एशियाई शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे जिसमें क्षेत्रीय वृहद आर्थिक भागीदारी पर बातचीत शुरू होगी।’ प्रधानमंत्री ने इसका जिक्र यह कहते हुए कहा कि उन्होंने दक्षिण और पूर्वी एशियाई देशों से निवेश आमंत्रित किया।
इसके साथ ही उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि क्षेत्र के स्थायित्व और स्मृर्द्धि के लिए सहयोग बढ़ाना काफी महत्वपूर्ण है।
विदेश मंत्रालय में सचिव (पूर्व) संजय सिंह ने बाद में बताया कि भारत भी क्षेत्रीय वृहद आर्थिक भागीदारी में शामिल होगा। यह कार्य आसियान और उसके बातचीत में लगे छह भागीदारों द्वारा शुरू किया गया है। (एजेंसी)
First Published: Monday, November 19, 2012, 22:40