समरकंद में उल्टा लहराया हिंदुस्तानी तिरंगा

समरकंद में उल्टा लहराया हिंदुस्तानी तिरंगा

समरकंद : उप-राष्ट्रपति हामिद अंसारी के उज्बेकिस्तान दौरे के दौरान आज बड़ी चूक हो गई। दरअसल, अंसारी उज्बेकिस्तान के समरकंद शहर में जिस निजी होटल में ठहरे थे उसके मुख्य द्वार पर हिंदुस्तानी तिरंगा उल्टा लहर रहा था।

उप-राष्ट्रपति और उनका शिष्टमंडल आज सुबह जैसे ही होटल रेगिस्तान प्लाजा पहुंचा तो उनके साथ गए भारतीय अधिकारियों ने तुरंत देख लिया कि मुख्य द्वार पर तिरंगे को उल्टा लहराया जा रहा है। भारतीय अधिकारियों ने इस भूल के बारे में जब उज्बेक अधिकारियों को बताया तो मेजबान अधिकारियों ने तुंरत ही अपनी गलती सुधार ली ।

भारत के राष्ट्रीय ध्वज में सबसे ऊपर केसरिया, बीच में सफेद और सबसे नीचे हरा रंग होता है। इनके बीचों-बीच नीले रंग का अशोक चक्र होता है। समरकंद के दौरे में उप-राष्ट्रपति ने प्रांत के क्षेत्रीय प्रमुखों से भी मुलाकात की। अंसारी चार-दिवसीय दौरे पर मंगलवार को ताशकंद आए थे। (एजेंसी)

First Published: Thursday, May 23, 2013, 19:44

comments powered by Disqus