Last Updated: Monday, January 21, 2013, 20:47

वाशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा सोमवार को दूसरे दिन परंपरागत ढंग से एक सार्वजनिक समारोह में लाखों अमेरिकियों की मौजूदगी में राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे और एक इतिहास रचेंगे।
इक्यावन वर्षीय ओबामा को रविवार को आधिकारिक रूप से उनके दूसरे चार वर्ष के कार्यकाल के लिए व्हाइट हाउस में एक संक्षिप्त समारोह में सुप्रीम कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश जॉन राबर्ट्स ने शपथ दिलायी थी।
व्हाइट हाउस के ब्लू रूम में अपने परिवार, मित्र और कर्मचारियों से घिरे ओबामा ने ऐतिहासिक रॉबिनसन परिवार की बाइबिल पर हाथ रखकर राष्ट्रपति पद की शपथ के लिए संविधान में लिखे गए 35 शब्द पढ़े। यह बाइबिल इस मौके के लिए विशेष रूप से चयन की गयी थी।
सीएनएन के अनुसार आज का भव्य समारोह कैपिटोल के वेस्टफ्रंट के बाहर होगा जहां ओबामा करीब आठ-नौ लाख लोगों के समाने राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे।
राष्ट्रपति डी डी एसनहावर और रोनाल्ड डब्ल्यू रीगर ने भी दो बार शपथ ली थी। एक बार रविवार को निजी शपथ समारोह था और दूसरी बार सोमवार को सार्वजनिक शपथ समारोह था। (एजेंसी)
First Published: Monday, January 21, 2013, 20:47