सीरिया मुद्दे पर अमेरिका गंभीर, रूस से की वार्ता

सीरिया मुद्दे पर अमेरिका गंभीर, रूस से की वार्ता

सीरिया मुद्दे पर अमेरिका गंभीर, रूस से की वार्तावाशिंगटन : अमेरिका ने दावा किया है कि उसने सीरिया के हालात के बारे में रूस के साथ ‘गंभीर’ वार्ता की है। सीरिया में खूनी संघर्ष के मुद्दे पर असहमति जताने के कुछ महीनों बाद अमेरिका ने वहां राजनैतिक परिवर्तन के लिए दोबारा आह्वान किया है।

एक बयान में कहा गया कि राजनीतिक मामलों की उप विदेश मंत्री वेंडी शेरमैन ने मास्को में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ काफी गंभीर चर्चा की थी। शेरमैन ने संयुक्त राष्ट्र पर्यवेक्षक मिशन खत्म करने के फैसले के प्रति अमेरिकी समर्थन के बारे में विस्तार से बताया था। यह मिशन वहां संघर्ष विराम पर नजर रखने के लिए था जबकि असल में संघर्ष विराम की स्थिति थी ही नहीं।

उन्होंने कहा, ‘राजनैतिक प्रक्रिया की शुरुआत अंतरराष्ट्रीय समुदाय के दीर्घकालीन हित में है।’ रूस सीरियाई राष्ट्रपति बशर अल असद का मुख्य समर्थक है। अमेरिका लगातार मास्को से सीरिया में हिंसा खत्म करने के अधिक उपाय करने के लिए कहता रहा है। सीरिया में हुई हिंसा में पिछले 17 महीनों में 23 हजार लोग मारे जा चुके हैं।

दूसरी ओर मास्को ने वाशिंगटन पर आरोप लगाया है कि वह सीरियाई विपक्ष को अपना समर्थन देकर इस विवाद को लंबा खींच रहा है। संयुक्त राष्ट्र में रूस के दूत विताली ने पहले कहा था कि जो राष्ट्र संयुक्त राष्ट्र पर्यवेक्षक मिशन को खत्म करने के समर्थन से इंकार कर रहे हैं, उन्होंने कभी दुश्मनी खत्म करने के लिए प्रतिबद्धता नहीं दिखाई है। शेरमैन ने रूस से ईरान के विवादित परमाणु कार्यक्रम के बारे में भी बात की और कहा कि अभी भी कूटनीति के जरिए सफलता पाई जा सकती है। (एजेंसी)

First Published: Friday, August 17, 2012, 09:52

comments powered by Disqus