हिरोशिमा पर परमाणु हमले की 68वीं बरसी

हिरोशिमा पर परमाणु हमले की 68वीं बरसी

हिरोशिमा पर परमाणु हमले की 68वीं बरसीहिरोशिमा : जापान के हिरोशिमा शहर में अमेरिका द्वारा परमाणु बम गिराए जाने की 68वीं बरसी के मौके पर आज बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो रहे हैं। यहां पर मंगलवार सुबह के समय पीड़ितों और इस भयावह त्रासदी को याद करने के लिए बुजुर्ग, पीड़ितों के रिश्तेदार, सरकारी अधिकारी और विदेशी प्रतिनिधि उपस्थित होंगे। सुबह के समय पीड़ितों की याद में मौन भी रखा जाएगा।

अमेरिका ने छह अगस्त, 1945 को द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान हिरोशिमा शहर पर बमबारी की थी। माना जाता है कि उस साल दिसंबर महीने तक 140,000 लोगों की मौत हुई। हिरोशिमा में बम गिराए जाने के तीन दिन बाद नागासाकी में बम गिराए गए थे।

उधर, तोक्यो में आज जापानी अधिकारी जापान के सबसे बड़े पोत का अनावरण करेंगे। चीन और दक्षिण कोरिया के साथ सीमा संबंधी विवाद के कारण जापान अपने आत्मरक्षा बलों को मजबूती दे रहा है। (एजेंसी)


First Published: Tuesday, August 6, 2013, 13:30

comments powered by Disqus