Last Updated: Thursday, September 5, 2013, 13:21
ज़ी मीडिया ब्यूरोनई दिल्ली: भारतीय पुरूषों का अब सेक्स के प्रति नजरिया बदलता जा रहा है। उन्हें अब सेक्स के प्रति अरूचि होने लगी है और वह कम सेक्स करना पसंद करते हैं। सर्वे का लब्बोलुआब यह है कि भारतीय पुरुषों की धारणा बदली है और अब सेक्स को लेकर उनकी रूचि घटती जा रही है।
लाइफ स्टाइल मैगजीन मैंस हेल्थ के ग्लोबल सेक्स सर्वे के दौरान यह सामने आई है। सितंबर अंक में छपे यह सर्वे दुनिया के 30 देशों के आधार पर तैयार किया गया है। सर्वे के दौरान 50 हजार 796 लोगों यानी पुरुषों से सवाल किए गए और उसके बाद सर्वे से जुड़े आंकड़ों को तैयार किया गया।
इस सर्वे के मुताबिक भारतीय पुरुष सेक्स करने की रेस में सबसे पीछे है जबकि इस सर्वे में ब्रिटिश महिलायें टॉप पर है। मतलब साफ है कि ब्रिटिश महिलाएं दुनियाभर में सबसे ज्यादा सेक्स करने में रूचि रखती है जबकि सेक्स करने के मामले में भारतीय पुरुष इस सेक्सी होने के पायदान पर सबसे नीचे है।
सेक्सुअल पार्टनर के मामले में भी भारतीय काफी पीछे साबित हुए हैं। जबकि क्रोएिशिया के नागरिक 11 और ग्रीक पुरूष 9 सेक्स पार्टनर रखते हैं वहीं भारतीय पुरूष सिर्फ तीन सेक्स पार्टनर ही रखते हैं।
सर्वे के मुताबिक हर औसत भारतीय पुरूष हफ्ते में एक दिन सेक्स करते हैं और वे सेक्स टॉय का इस्तेमाल करने को लेकर भी शर्माते हैं। ओरल सेक्स इटली के लोगों की पहली पसंद है जबकि भारतीय पुरूष तो केवल अपने घर पर सेक्स करना पसंद करते हैं जबकि दुनिया के दूसरे लोगों का आलम यह है कि जहां मूड हो जाए तो वहीं सेक्स कर लेते है। साथ ही फोरप्ले के दौरान किस करना भारतीयों की पहली पसंद है।
गौर हो कि पहले कहा जाता था भारतीय पुरूष हर छह सैकेण्ड में सेक्स के बारे में सोचते हैं लेकिन अब यह धारणा बदलती जा रही है।
सर्वे की खास बातें- सेक्स करने में भारतीय पुरुष सबसे पीछे।
- भारतीय पुरुषों को हफ्ते में औसतन एक बार सेक्स करना पसंद।
- दुनिया के दूसरे हिस्सों के पुरुष औसतन दिन में दो बार सेक्स करते हैं।
- ब्रिटिश महिलाएं सेक्स करने में सबसे आगे।
- ब्रिटिश महिलाएं 60 साल में भी औसतन 9 पुरुषों से यौन संबंध बनाती है।
- सर्वाधिक यौन संतुष्टि के मामले में डच पुरुष श्रेष्ठ।
- ओरल सेक्स इटली के लोगों को सबसे ज्यादा पसंद।
First Published: Wednesday, September 4, 2013, 12:17