Last Updated: Friday, April 20, 2012, 13:24
नई दिल्ली : कांग्रेस ने कहा कि अग्नि-5 मिसाइल का सफल परीक्षण देश की ताकत और रणनीतिक मापदंड विस्तृत बनाने की केंद्र सरकार की इच्छाशक्ति को दर्शाता है।
कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने संवाददाताओं से कहा, 'यह दुनिया के सभी देशों के साथ दोस्ताना सम्बंध बनाए रखने की भारत की नीति को जारी रखते हुए केंद्र में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के रणनीतिक मानदंड विस्तृत बनाने की राजनीतिक इच्छाशक्ति को भी दर्शाता है।' उन्होंने कहा, 'सरकार ने पिछले आठ वर्षों में देश की रणनीतिक स्वायत्तता को मजबूत बनाने की दिशा में काम किया है और अपना रणनीतिक दायरा बढ़ाया है। अंतरिक्ष मिसाइल एवं रणनीतिक कार्यक्रम की सफलता हमारे आत्मनिर्भर होने के भी प्रमाण हैं।'
उन्होंने कहा, 'नीतियों में रुकावट की बातें करने वालों को गम्भीरतापूर्वक इसका आंकलन करना चाहिए कि देश के रणनीतिक क्षेत्र में कितना विस्तार हुआ और है पिछले आठ वर्षों में यह कैसे एक बड़ी शक्ति के रूप में उभरा है।'
(एजेंसी)
First Published: Friday, April 20, 2012, 18:54