Last Updated: Friday, December 16, 2011, 09:15
नई दिल्ली : हाल ही में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) में शामिल हुए राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के अध्यक्ष अजित सिंह के रविवार यानी 18 दिसंबर को केंद्रीय मंत्री पद की शपथ लेने की संभावना है। उन्हें नागरिक उड्डयन मंत्रालय मिलने की संभावना है। राष्ट्रपति भवन से मिली जानकारी के अनुसार, शपथ ग्रहण समारोह राष्ट्रपति भवन के अशोक हॉल में रविवार सुबह 11:30 बजे आयोजित होगा।
रालोद के इस समय लोक सभा में पांच सांसद हैं। इसमें अजित एवं उनके जयंत चौधरी भी शामिल हैं। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार कांग्रेस रालोद को साथ मिलाकर उत्तर प्रदेश के आगामी विधान सभा चुनावों में राज्य के पश्चिमी हिस्से में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहती है। रालोद का पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जनाधार है।
(एजेंसी)
First Published: Friday, December 16, 2011, 20:45