Last Updated: Saturday, November 10, 2012, 11:26

ज़ी न्यूज ब्यूरो
नई दिल्ली: सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे अपनी अराजनैतिक भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन की कोर कमेटी की आज बैठक करेंगे। इस बैठक में पूर्व आर्मी चीफ वीके सिंह विशेष रुप से आमंत्रित होंगे। अन्ना हजारे कुछ कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए गुवाहाटी गए हुए थे। वे शुक्रवार शाम दिल्ली लौटे, आज अपने सहयोगी के साथ आगे की रणनीति पर विचार करेंगे।
अन्ना के निकट सूत्रों ने बताया कि पूर्व सेनाध्यक्ष वीके सिंह इस बैठक में विशेष रूप से आमंत्रित होंगे। अन्ना की नई टीम में 16-17 सदस्य होंगे। किरण बेदी, संतोष हेगड़े, मेधा पाटकर, अखिल गोगोई, पंजाब जेल के पूर्व महानिदेशक शशिकांत अन्ना की नई टीम के सदस्य होंगे।
सूत्रों ने बताया कि अन्ना अपनी टीम का विस्तार आज की बैठक की बाद करेंगे। वे अपनी टीम में उन्हें भी रखेंगे जो पहले भी उनके साथ काम कर चुके हैं। सूत्र ने कहा, उनकी टीम में पीवी राजगोपाल, राजिंदर सिंह के अलावे कई और लोग ज्वाइन कर सकते हैं।
किरण बेदी ने कहा, नई टीम में पुराने और नए सदस्य होंगे। नए सदस्यों में पूर्व आईएएस अधिकारी अविनाश धर्माधिकारी, कृषि विशेषज्ञ विश्वजीत, कांत और सेवानिवृत ब्रिगेडियर ब्रिजेंदर कोखर होंगे। उन्होंने कहा, नई टीम में एक कोर ग्रुप और एक सलाहकार ग्रुप होंगे।
First Published: Saturday, November 10, 2012, 11:08