अन्‍ना नए रुपरेखा के साथ आज कर सकते हैं संगठन की घोषणा

अन्‍ना नए रुपरेखा के साथ आज कर सकते हैं संगठन की घोषणा

अन्‍ना नए रुपरेखा के साथ आज कर सकते हैं संगठन की घोषणाज़ी न्‍यूज ब्‍यूरो

नई दिल्‍ली : प्रख्यात समाजसेवी अन्‍ना हजारे सोमवार को नए संगठन का ऐलान कर सकते हैं। अरविंद केजरीवाल से अलग होने के बाद अन्ना हजारे भविष्य की रुपरेखा तय करने के लिए बीते दिनों दिल्ली में अपने समर्थकों के साथ मुलाकात की।

गौर हो कि अन्‍ना ने अपने ब्‍लॉग पर अलगाव के लिए केजरीवाल के नेतृत्व वाले पार्टी समर्थक समूह पर आरोप लगाया था, जिसके बाद इस बात की संभावना बनी कि भ्रष्‍टाचार के खिलाफ आंदोलन को गति देने के लिए अन्‍ना अब अपनी नई टीम बनाएंगे।

इससे पहले, अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाले समूह पर नया हमला करते हुए अन्ना हजारे ने कहा कि उसने मेरे सवाल का जवाब नही दिया है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में लोगों के सामने राजनीतिक विकल्प कैसे पेश किया जाए। अन्‍ना ने राजनीति की राह को ‘गंदगी से भरा’ हुआ बताया। उन्‍होंने यह भी कहा कि राजनीति की राह पवित्र नहीं है और यह गंदगी से भरी हुई है, लेकिन आंदोलन का रास्ता पवित्र है। यहां अरविंद केजरीवाल से मिलकर राजनीतिक भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन के बारे में आगे की योजना तय करने के लिए आए हजारे ने ये बातें कहीं।

अन्‍ना ने दो दिन पहले ही अपने ब्लॉग पर लिखा था कि भ्रष्टाचार का विरोध कर रहा समूह अंदरुनी राजनीति के कारण अलग हुआ है, सरकार की कोशिशों के कारण नहीं। अन्‍ना ने स्वयं को अरविंद केजरीवाल के समूह से अलग कर लिया था। केजरीवाल ने जल्द ही अपनी राजनीतिक पार्टी बनाने की घोषणा की थी। बुजुर्ग गांधीवादी ने दावा किया कि राजनीति से नहीं, बल्कि बड़े आंदोलन के जरिये देश को भविष्य मिलेगा। उन्होंने पार्टी बनाने के समर्थक समूह से कहा कि राजनीति का मार्ग सही दिशा नहीं है।

First Published: Monday, October 1, 2012, 08:54

comments powered by Disqus