Last Updated: Saturday, August 17, 2013, 16:32
ज़ी न्यूज ब्यूरो/रामानुज सिंहनई दिल्ली: प्याज की कीमत पर अंकुश लगाने पर सरकार के विफल रहने पर भाजपा नेता यशवंत सिन्हा ने शनिवार को कहा कि इस साल रक्षा बंधन के अवसर पर अपनी बहन को प्याज गिफ्ट दूंगा। सिन्हा ने सरकार से चुटकी लेते हुए कहा, इस बार जब मेरी बहन मुझे राखी बंधने आएगी तब मैं सोने या चांदी के बदले प्याज गिफ्ट दूंगा।
प्याज की कीमत पर अंकुश लगाने में विफल रहने पर 1998 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सरकार दिल्ली की सत्ता से बेदखल हो गई थी। तब से लेकर भाजपा दिल्ली प्रदेश में सत्ता में वापसी नहीं कर पाई है।
भाजपा 2013 में दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव और 2014 के आम चुनाव में प्याज के मुद्दे को भुनाना चाहती है। प्याज और सब्जियों की कीमत ने दिल्ली और एनसीआर में रहने वाले लोगों का बजट बिगाड़ दिया है। भाजपा ने प्याज की कीमत में बढ़ोतरी के लिए दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को जिम्मेदार ठहराया है। होलसेल बाजार में प्याज की कीमत 50 रुपए प्रति किलो है जबकि खुदरा बाजार में 60 रुपए से 80 रुपए प्रति किलो तक बिक रहा है।
First Published: Saturday, August 17, 2013, 16:32