अब वसुंधरा राजे ने किया मोदी का समर्थन

अब वसुंधरा राजे ने किया मोदी का समर्थन

अब वसुंधरा राजे ने किया मोदी का समर्थन नई दिल्ली : भाजपा की वरिष्ठ नेता वसुंधरा राजे गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी को न केवल गुजरात बल्कि देश भर में लोकप्रिय बताकर प्रधानमंत्री पद के लिए उनकी उम्मीदवारी का समर्थन करती नजर आईं। एक कार्यक्रम में वसुंधरा ने कहा कि कुछ ऐसा है जो नरेन्द्र मोदी सही कर रहे हैं, जिसकी लोग सराहना कर रहे हैं। नरेन्द्र मोदी लोगों की नब्ज जानते हैं।

यह पूछे जाने पर पार्टी मोदी को क्यों वरीयता दे रही है और इस शीर्ष पद के लिए उन्हें या किसी अन्य महिला को वरीयता क्यों नहीं दे रही, वसुंधरा ने कहा कि मोदी 15 साल से मुख्यमंत्री हैं जबकि वह सिर्फ पांच साल मुख्यमंत्री रही हैं। वसुंधरा ने कहा कि राजस्थान में उनकी यात्रा के दौरान जब भाषण में मोदी का जिक्र आता था तो लोग नारे लगाने शुरू कर देते थे। वह कुछ सही कर रहे हैं जिसके चलते हर जगह लोग उनकी सराहना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी बहुत लोकप्रिय हैं।

राजस्थान में अपने लिए चुनाव प्रचार करने को लेकर गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री को आमंत्रित करने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि क्यों नहीं। उन्होंने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि क्या आपको लगता है कि एक व्यक्ति इस देश को चला रहा है। दरअसल, उनसे पूछा गया था कि क्या कोई महिला इस देश की फिर से प्रधानमंत्री बनेगी। (एजेंसी)

First Published: Friday, April 19, 2013, 23:04

comments powered by Disqus