Last Updated: Thursday, January 3, 2013, 10:46
करीमनगर (आंध्र प्रदेश) : अमेरिका में एक भारतीय वैज्ञानिक पिछले एक साल से लापता है। वैज्ञानिक की मां ने यह जानकारी दी है। करीमनगर जिले के मोरपल्ली गांव की रहने वाली ओर्रे मल्लावा ने बताया कि उनका बेटा, ओर्रे रामास्वामी, 20 साल पहले दिल्ली में वैज्ञानिक के तौर पर काम करता था और वह अमेरिका चला गया था।
मल्लावा ने कहा कि पिछले साल उनके बेटे ने अमेरिका के न्यू ओरलियन्स से उनसे संपर्क किया था और इसके बाद से उनकी अपने बेटे से बात नहीं हुई है। दिसंबर, 2012 में उन्होंने विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद से मिलकर अपने बेटे की खोज खबर करने का अनुरोध किया।
इसके बाद विदेश मंत्रालय ने सन फ्रांसिस्को स्थित भारतीय मिशन को पत्र लिखकर उसका पता लगाने के लिए कहा।
28 दिसंबर, 2012 की तारीख वाले इस पत्र में ओर्रे रामास्वामी के बारे में जानकारियां जुटाने के लिए कहा गया है। (एजेंसी)
First Published: Thursday, January 3, 2013, 10:46