आईएओ के चुनाव आयोग के अध्यक्ष बने अनिल देव

आईएओ के चुनाव आयोग के अध्यक्ष बने अनिल देव

नई दिल्ली: भारतीय ओलम्पिक संघ (आईओए) ने सोमवार को राजस्थान उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायधीश अनिल देव सिंह को अपने तीन सदस्यीय चुनाव आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। सिंह की नियुक्ति आईएओ के कार्यकारी अध्यक्ष विजय कुमार मल्होत्रा ने की। सिंह को एस.वाई.कुरैशी की जगह यह जिम्मेदारी दी गई है।

इस समिति में अन्य सदस्य न्यायाधीश (सेवानिवृत), वी.के.बाली और न्यायाधीश (सेवानिवृत) जे.डी. कपूर शामिल हैं। चुनाव 25 नवम्बर को होना है।

आईएओ को अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) की ओर से एक और पत्र मिला है जिसमें कहा गया है कि चुनाव उनके संविधान और ओलम्पिक चार्टर के तहत होने चाहिए।

उल्लेखनीय है कि कुरैशी ने यह कहते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया था कि आईएओ सरकार का दिशा-निर्देश का पालन करने में असफल रहा है। चुनावों के लिए नमांकन की जांच शुक्रवार को स्थगित कर दिया गया था। (एजेंसी)

First Published: Monday, November 19, 2012, 15:34

comments powered by Disqus