Last Updated: Monday, June 10, 2013, 22:20

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने सोमवार को पार्टी के सभी प्रमुख पदों से इस्तीफा दे दिया। जनता दल (युनाइटेड) के अध्यक्ष शरद यादव ने इसे दुखद बताया और कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) पर इसका बुरा असर पड़ेगा। एक न्यूज चैनल से बातचीत में यादव ने कहा कि यह दुखद है..राजग के लिए अच्छा नहीं है।
भाजपा और जद (यू) राजग के प्रमुख घटक दल हैं। 2004 और 2009 का आम चुनाव इस गठबंधन ने संयुक्त रूप से लड़ा था। शरद यादव राजग के संयोजक हैं। जद (यू) और भाजपा बिहार में गठबंधन सरकार चला रहे हैं। (एजेंसी)
First Published: Monday, June 10, 2013, 16:58