आम आदमी के सवालों का जवाब नहीं दूंगा : खुर्शीद

आम आदमी के सवालों का जवाब नहीं दूंगा : खुर्शीद

आम आदमी के सवालों का जवाब नहीं दूंगा : खुर्शीदज़ी न्यूज ब्यूरो

नई दिल्ली : अपने ट्रस्ट पर कथित वित्तीय अनियमितताओं को लेकर इंडिया अगेंस्ट करप्शन (आईएसी) के सदस्य अरविंद केजरीवाल की ओर से पूछे गए पांच सवालों के जवाब में केंद्रीय कानून मंत्री सलमान खुर्शीद ने रविवार को कहा कि वह आम आदमी के सवालों का जवाब नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि उनके ट्रस्ट पर लगाए गए आरोप सरासर गलत हैं।

एक संवाददाता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए सलमान ने कहा कि वह केजरीवाल के आरोपों का जवाब नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि वह किसी के सवालों का जवाब देने नहीं आए हैं और आरोप कांग्रेस पर नहीं एक ट्रस्ट पर हैं।

उत्तर प्रदेश के जिलों में कैंप नहीं लगाने के आरोप पर सलमान ने कहा कि एटा में लगे कैंप का उद्घाटन उन्होंने स्वयं किया। केंद्रीय मंत्री ने मैनपुरी में लगे कैंप की तस्वीरें भी दिखाईं। उन्होंने कहा कि मैनपुरी कैंप में जेबी सिंह भी मौजूद थे।

इसके पहले आईएसी के सदस्य अरविंद केजरीवाल ने सलमान खुर्शीद से पांच सवाल पूछे। केजरीवाल के ये पांचों सवाल सलमान के ट्रस्ट से जुड़े हैं। आईएसी का आरोप है कि सलमान और उनकी पत्नी लुईस खुर्शीद ने विकलांगों के लिए निर्धारित राशि को हासिल करने के लिए फर्जी दस्तावेजों का सहारा लिया।

केजरीवाल ने सलमान से उनके एनजीओ द्वारा की गई कथित अनियमितताओं को लेकर 5 सवाल पूछे। केजरीवाल ने पूछा-

1-क्या उत्तर प्रदेश सरकार का पत्र फर्जी है?

2-क्या खुर्शीद मानते हैं कि पूर्व सीडीओ जेबी सिंह के नाम का हलफनामा फर्जी है?

3-क्या 12 जून 2012 के उत्तर प्रदेश सरकार के पत्र से सहमत हैं?

4-क्या आपकी संस्था ने फर्जी शपथ पत्र लिया?

5-क्या आरोप साबित हुए तो इस्तीफा दे देंगे?

First Published: Sunday, October 14, 2012, 15:44

comments powered by Disqus