आरटीआई को कमजोर नहीं होने देंगे : यशवंत

आरटीआई को कमजोर नहीं होने देंगे : यशवंत

आरटीआई को कमजोर नहीं होने देंगे : यशवंत रांची : भाजपा के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा ने केंद्र को सूचना के अधिकार (आरटीआई) को ‘कमजोर’ करने संबंधी कोई भी कदम उठाने के खिलाफ चेताया क्योंकि यह कानून भ्रष्टाचार को उजागर करने का मजबूत जरिया बन गया है।

सिन्हा ने सोमवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने हाल में आरटीआई पर जो कहा वह सही नहीं है क्योंकि इस कानून को संसद ने पारित किया है और इस पर कुछ कहने के बजाय उन्हें संशोधन लाना चाहिए जिस पर सदन में चर्चा हो सकती है।

प्रधानमंत्री के 12 अक्तूबर के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए सिन्हा ने कहा, भाजपा आरटीआई को कमजोर करने की अनुमति नहीं देगी। केंद्र पर कुछ प्रस्तावित कानूनों पर अपना रुख बदलने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा, भूमि अधिग्रहण कानून का प्रस्तावित मसौदा बनकर संसद में रखा गया। इसे मंत्रिमंडल से पहले स्थायी समिति के पास भेजा गया। बाद में इस पर गौर करने के लिए मंत्रियों का समूह बनाने का फैसला किया गया।

उन्होंने कहा कि प्रत्यक्ष कर संहिता के साथ भी यही स्थिति है और वित्त मामलों पर स्थायी समिति द्वारा अपनी रिपोर्ट भेजे जाने के बाद भी शोम समिति गठित की गई।

पूर्व वित्त मंत्री ने कहा, उन (प्रस्तावित कानूनों) पर सही ढंग से शुरुआती स्तर पर चर्चा क्यों नहीं हो रही? स्थायी समिति को नजरअंदाज करना संसदीय प्रणाली को कमजोर करना होता है। ऐसा नहीं होना चाहिए। (एजेंसी)

First Published: Monday, October 15, 2012, 20:06

comments powered by Disqus