Last Updated: Saturday, May 25, 2013, 19:32

नई दिल्ली : मणिपुर-त्रिपुरा कैडर के 1977 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी आर. के. माथुर नए रक्षा सचिव बनाए गए हैं। उन्होंने शनिवार को कार्यभार संभाल लिया। आधिकारिक बयान में कहा गया है कि माथुर के पास लोक प्रशासन में समृद्ध एवं विविध अनुभव हैं और वह राष्ट्रीय तथा राज्य स्तर पर कई वरिष्ठ पदों पर रह चुके हैं।
वह त्रिपुरा के मुख्य सचिव रह चुके हैं। उन्होंने रक्षा मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव तथा विशेष सचिव के रूप में भी सेवा दी है। रक्षा सचिव के रूप में नियुक्ति से पहले माथुर सचिव (रक्षा उत्पादन) थे। उन्होंने शशिकांत शर्मा का स्थान लिया है, जो देश के नए नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक बनाए गए हैं। (एजेंसी)
First Published: Saturday, May 25, 2013, 18:57