इंटरनेशनल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ - Zee News हिंदी

इंटरनेशनल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़



ज़ी न्यूज ब्यूरो

 

मुंबई:  क्रिसमस और नये साल की पार्टियों को रंगीन करने के लिये दुबई जा रहीं 6 लड़कियों को मुंबई पुलिस की समाजसेवा सेल ने गिरफ्तार कर लिया है।

 

पुलिस ने यह गिरफ्तारी मुंबई एयरपोर्ट से की है। लड़कियों सहित पुलिस ने कुछ दलालों को को भी गिरफ्तार किया है जो इन्‍हें अवैध तरीके से दुबई लेकर जा रहे थे। जबकि एक दलाल फरार होने में कामयाब रहा ।पुलिस ने इन लड़कियों और उनके दलालों से पूछताछ कर रही है जिससे इस रैकेट में जुडे अन्‍य लोगों के बारे में पता लगाया जा सके।

पुलिस के आला अधिकारियों की मानें तो यह लड़कियां मुंबई से होते हुए दिल्‍ली के रास्‍ते दुबई जा रही थी। पुलिस के आला अधिकारी ने बताया कि क्रिसमस ओर न्‍यू इयर के समय खाड़ी देशों में भारतीय लड़कियों की मांग बढ़ जाती है। पुलिस ने बताया कि यह लड़कियां गल्‍फ देशों में जाकर जिस्‍म का सौदा करती हैं और फिर भारत वापस आ जाती है।

First Published: Thursday, December 22, 2011, 09:14

comments powered by Disqus