इटली पोत दुर्घटना: सभी भारतीय सुरक्षित - Zee News हिंदी

इटली पोत दुर्घटना: सभी भारतीय सुरक्षित

नई दिल्ली:  इटली के दुर्घटनाग्रस्त क्रूज पोत कोस्टा कॉनकार्डिया में सवार सभी 130 भारतीयों को बचा लिया गया। केंद्र सरकार ने उनके बारे में परिजनों को जानकारी देने और यात्रियों के परिजनों का पता लगाने के लिए नई दिल्ली और इटली स्थित अपने दूतावास में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है।

 

विदेश मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि इसने भारतीय यात्रियों से सम्बंधित जानकारी और सवालों के जवाब के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। नई दिल्ली में स्थापित नियंत्रण कक्ष से फोन न. +91-11-23012113 और 23015300, फैक्स न. +91-11-23018158 और ईमेल- कंट्रोलरूम एट मेगा डॉट जीओवी डॉट इन से सम्पर्क किया जा सकता है।

 

परिजन रोम स्थित भारतीय दूतावास में भी टेलीफोन न. +39-06-4884642 से 45 तक, +39-3311928710, +39-3311928715, फैक्स न. +39-06-48195389 और ईमेल- हॉक डॉट रोम एट मेगा डॉट जीओवी डॉट इंट से सम्पर्क कर सकते हैं। विदेश मंत्री एस एम कृष्णा ने इटली में भारतीय राजदूत देबब्रत साहा से घटनास्थल पर पहुंचने और बचाव अभियान में समन्वय करने को कहा है। दो भारतीय अधिकारी पहले ही घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं।

 

क्रूज पोत कोस्टा कॉनकार्डिया शनिवार को गिगलियो द्वीप के समीप उथली सतह से टकराने के बाद टेढ़ा हो गया था। (एजेंसी)

First Published: Monday, January 16, 2012, 16:10

comments powered by Disqus