Last Updated: Monday, April 2, 2012, 08:13
कोल्लम (केरल) : एक अदालत ने केरल तट पर भारतीय मछुआरों को गोली मारने के आरोपी इतालवी जहाज एंरिका लेक्सी के दो नौसैनिक की न्यायिक हिरासत 14 दिन के लिए सोमवार को बढ़ा दी ।
नौसैनिक लातोरे मस्सिमिलियानो और साल्वतोरे गिरोने गिरफ्तारी के दिन 19 फरवरी से रिमांड पर हैं। उन्हें दो भारतीय मछुआरों की गोलीमार कर हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया था।
नौसैनिकों को न्यायिक हिरासत की अवधि खत्म होने पर राज्य की राजधानी में स्थित सेंट्रल जेल से लाया गया और मुख्य न्यायकि मजिस्ट्रेट ए के गोपाकुमार के सामने पेश किया गया। आरोपियों को सेंट्रल जेल में स्पेशल सेल में रखा गया है।
इटली ने राज्य सरकार पर नौसैनिकों को जेल के बाहर एक गेस्ट हाउस में रखने और मामले की सुनवाई अंतरराष्ट्रीय समुद्री कानूनों के तहत भारत से बाहर करने का दबाव बनाया है। कोच्चि शहर के पुलिस आयुक्त एम आर अजीत कुमार के नेतृत्व में एक विशेष दल मामले की जांच कर रहा है।
(एजेंसी)
First Published: Monday, April 2, 2012, 13:46