इतालवी नौसैनिक कोर्ट में पेश, सुनवाई टली

इतालवी नौसैनिक कोर्ट में पेश, सुनवाई टली

कोल्लम (केरल) : स्थानीय अदालत ने दो इतालवी नौसैन्यकर्मियों द्वारा केरल तट पर दो भारतीय मछुआरों को मार देने के मामले में सुनवाई 18 जून तक टाल दी। दोनों नौसैन्यकर्मी लातोर मैसीमिलियानो और साल्वातोर गिरोन आज जिला एवं सत्र न्यायालय में पेश हुए। यह मामला सुनवाई के लिए सत्र न्यायाधीश पीडी राजन के समक्ष सुनवाई के लिए आया।

अदालत ने राज्य सरकार को निर्देश दिया कि वह सुनवाई की अगली तारीख पर दुभाषियों की सूची प्रदान करे जो आरोपियों के लिए अदालती कार्यवाही को इतालवी में अनुवादित करेंगे। इसने अभियोजन से यह भी कहा कि वह आरोपियों को उनकी मांग के अनुरूप आरोप पत्र की प्रतियां प्रदान करे।

घटना 15 फरवरी की है जब इतालवी जहाज एनरिका लेक्सी पर तैनात आरोपी दोनों नौसैन्यकर्मियों ने भारतीय मछुआरों की नौका पर गोलीबारी कर दी थी। इस घटना में दो मछुआरे मारे गए थे। आरोपियों को 19 फरवरी को गिरफ्तार किया गया था। वे तभी से हिरासत में हैं।

केरल उच्च न्यायालय ने 30 मई को उन्हें कड़ी शर्तों के साथ जमानत दे दी थी, लेकिन उन्हें अभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद हिरासत से बाहर आना है। (एजेंसी)

First Published: Saturday, June 2, 2012, 14:50

comments powered by Disqus