Last Updated: Monday, June 24, 2013, 20:21
बीजिंग : चीन ने भारत में उत्तराखंड और उसके आसपास के इलाकों में बाढ़ से हुए जान-माल के नुकसान पर सोमवार को दुख जताया।
चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हू चुनयींग ने यहां संवाददाताओं को बताया कि प्रधानमंत्री ली केकियांग ने अपने भारतीय समकक्ष मनमोहन सिंह को एक संवेदना संदेश भेज कर जान-माल के नुकसान पर दुख प्रकट किया है।
हू ने कहा कि हमारा मानना है कि आपदा प्रभावित लोग भारत सरकार के नेतृत्व में मुश्किलों से निश्चित तौर उबर जाएंगे तथा जल्द ही जनजीवन पटरी पर लौट आएगा।
गौरतलब है कि पिछले हफ्ते आई बाढ़ और भूस्खलन से उत्तराखंड में करीब 700 लोगों की मौत हो गई है। (एजेंसी)
First Published: Monday, June 24, 2013, 20:21