उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान जारी, अंसारी की जीत तय

उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान जारी, अंसारी की जीत तय

उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान जारी, अंसारी की जीत तयनई दिल्ली: प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी तथा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी सहित कई सांसदों ने मंगलवार को देश के 14वें उपराष्ट्रपति के चुनाव के लिए मतदान किया। मतदान शाम पांच बजे तक चलेगा। इस पद के लिए उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) के उम्मीदवार हैं, जबकि उन्हें चुनौती दे रहे हैं राष्ट्रीय जनतांत्रित गठबंधन (एनडीए) के उम्मीदवार जसवंत सिंह।

अंसारी को संप्रग तथा उसे बाहर से समर्थन दे रही अन्य पार्टियों और कुछ वामपंथी पार्टियों का समर्थन प्राप्त है, जबकि जसवंत को राजग व ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) का समर्थन प्राप्त है।

उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मतगणना शाम छह बजे होगी। यदि अंसारी जीतते हैं तो वह दूसरे कार्यकाल के लिए राष्ट्रपति बनेंगे। कांग्रेस के नेताओं ने भरोसा जताया है कि अंसारी को 500 से अधिक वोट मिलेंगे।

प्रधानमंत्री, संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी साथ-साथ मतदान के लिए पहुंचे। लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता अरुण जेटली, समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव, राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष (लालू प्रसाद) ने भी मतदान किया।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, दोपहर दो बजे तक 787 में से 600 सांसद मतदान कर चुके थे।

उपराष्ट्रपति का चुनाव संसद के दोनों सदनों के सदस्य एकल संक्रमणीय मत पद्धति के जरिये करते हैं। राज्यसभा व लोकसभा के मनोनीत सदस्य भी इसमें हिस्सा लेते हैं। (एजेंसी)

First Published: Tuesday, August 7, 2012, 17:04

comments powered by Disqus