एस.एम.कृष्णा पहुंचे कर्नाटक हाईकोर्ट - Zee News हिंदी

एस.एम.कृष्णा पहुंचे कर्नाटक हाईकोर्ट

बेंगलूर : कर्नाटक की लोकायुक्त पुलिस की ओर से अपने खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के अगले ही दिन शुक्रवार को विदेश मंत्री एस. एम. कृष्णा ने अवैध खनन को बढ़ावा देने का आरोप लगाने वाली एक निजी शिकायत को रद्द करने की मांग करते हुए कर्नाटक हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की।

 

कृष्णा ने अपने खिलाफ लोकायुक्त पुलिस की ओर से दर्ज प्राथमिकी रद्द करने और लोकायुक्त अदालत की कार्यवाही पर रोक लगाने की भी मांग की। कृष्णा की दलील है कि शिकायत में उनके खिलाफ ‘कोई अपराध’ नहीं बनता है। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ आरोपों की जांच का निर्देश देते हुए लोकायुक्त ने जो संदर्भ दिया है वह कानूनन उचित नहीं है।

 

लोकायुक्त अदालत के निर्देश पर लोकायुक्त पुलिस ने सन 1999 से 2004 तक मुख्यमंत्री रहे कृष्णा और उनके पूर्ववर्ती एन. धरम सिंह तथा एक अन्य मुख्यमंत्री एच.डी. कुमारस्वामी तथा 11 अधिकारियों के खिलाफ गुरुवार को प्राथमिकी दर्ज की है। (एजेंसी)

First Published: Friday, December 9, 2011, 19:34

comments powered by Disqus