Last Updated: Wednesday, June 6, 2012, 15:22
ज़ी न्यूज ब्यूरोनई दिल्ली: भारत के साथ संबंधों को नई सामरिक ऊंचाइयों पर ले जाने के मकसद से अमेरिकी रक्षा मंत्री लियोन पेनेटा अपने पहले भारत दौरे के आखिरी दिन बुधवार को भारतीय रक्षा मंत्री एके एंटनी से मुलाकात की। इस मुलाकात में अमरीकी रक्षा मंत्री ने अफगानिस्तान समेत एशिया में सुरक्षा मुहैया कराने में भारत की भूमिका के महत्व पर जोर दिया।
पनेटा के इस भारत दौरे का उद्देश्य एशिया पर केंद्रित अमरीका की नई रणनीति पर चर्चा करना है। पेनेटा ने एंटनी के साथ रक्षा सहयोग और क्षेत्रीय सुरक्षा स्थिति पर चर्चा की।
इससे पहले अमरीकी रक्षा मंत्री लियोन पेनेटा दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार को नई दिल्ली पहुंचे। पेनेटा ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी के साथ शिष्टाचार की मुलाकात की। पेनेटा ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह तथा राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार शिवशंकर मेनन से मुलाकात की। अमेरिकी रक्षा विभाग ने कहा कि मुलाकातें सकारात्मक रही और पेनेटा ने एशिया-प्रशांत क्षेत्र में अमेरिकी पुर्नसंतुलन पर चर्चा की।
अमेरिका ने शनिवार को घोषणा की थी कि वह एशिया पर केंद्रित नयी रणनीति के तहत अपने बड़े नौसेनिक बेड़े को 2020 तक प्रशांत महासागर क्षेत्र की ओर भेजगा, जिसमें करीब छह विमान वाहक पोत शामिल होंगे।
एक विज्ञप्ति के अनुसार कि मंत्री पेनेटा ने उस कड़ी को रेखांकित किया जो भारत पूर्वी और पश्चिम एशिया के बीच बन रहा है। उन्होंने इस बात को भी रेखांकित किया कि अमेरिका अफगानिस्तान और उससे परे हिंद महासागर से सुरक्षा प्रदाता के तौर पर भारत को कैसे देखता है।
First Published: Wednesday, June 6, 2012, 15:22